शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एक्जो नोबेल (Akzo Nobel) का लाभ 18% बढ़ा

वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में एक्जो नोबेल का लाभ 18% बढ़ कर 53 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 45 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की कुल आय 592 करोड़ रुपये के मुकाबले 14% बढ़ कर 677 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 8% बढ़ कर 202 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014-15 की आखिरी तिमाही में कंपनी को 186 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 8% बढ़ कर 2740 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी की आय 2527 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में एक्जो नोबेल के शेयर शुक्रवार को 4 रुपये या 0.29% की गिरावट के साथ 1,364.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख