शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैंको टी ऐंड इंडस्ट्रीज (Kanco Tea & Industries) का तिमाही घाटा बढ़ा, वार्षिक लाभ घटा

कैंको टी ऐंड इंडस्ट्रीज (Kanco Tea & Industries) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में 6.26 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में इसका घाटा बढ़ कर 10.14 करोड़ रुपये हो गया। साथ ही वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी को हुए 3.09 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में 1.81 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। हालांकि कंपनी की आमदनी में तिमाही और सालाना आधार पर बढ़त हुई है। कंपनी की आमदनी वित्त वर्ष 2014-15 और इसकी अंतिम तिमाही में क्रमश: 34.08 करोड़ रुपये और 3.77 करोड़ रुपये रही थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी अंतिम तिमाही में 41.71 करोड़ रुपये और 8.43 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में कल शुक्रवार को कैंको टी ऐंड इंडस्ट्रीज का शेयर बिना बढ़त या गिरावट के 207.90 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान यह 222.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 196.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। 52 हफ्तों की अवधि में फिलिप्स कार्बन ब्लैक के शेयर का उच्च स्तर 288.00 रुपये और निचला स्तर 110.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख