शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इडलवाइज फाइनेंशियल (Edelweiss Financial) का तिमाही लाभ 49% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में इडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज का लाभ 49% बढ़ कर 154 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 103 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 27% बढ़ कर 1,538 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आय 1,215 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 26% बढ़ कर 414 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान कंपनी की आय 36% बढ़ कर 5,316 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में इडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर शुक्रवार को 0.90 रुपये या 1.52% की बढ़त के साथ 60 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 61.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 59 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 14 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!