शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैथन अलॉयज (Maithan Alloys) के तिमाही और वार्षिक लाभ में बढ़त

मैथन अलॉयज (Maithan Alloys) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में 10.04 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में इसका लाभ बढ़ कर 46.33 करोड़ रुपये हो गया। साथ ही वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी को हुए 51.53 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में 79.03 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। साथ ही कंपनी की आमदनी में भी तिमाही और सालाना आधार पर बढ़त हुई है। कंपनी की आमदनी वित्त वर्ष 2014-15 और इसकी अंतिम तिमाही में क्रमश: 884.75 करोड़ रुपये और 208.65 करोड़ रुपये रही थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी अंतिम तिमाही में 1,150.79 करोड़ रुपये और 521.64 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में कल शुक्रवार को मैथन अलॉयज का शेयर 3.90 रुपये (1.83%) की गिरावट के साथ 209.10 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान यह 214.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 206.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। 52 हफ्तों की अवधि में मैथन अलॉयज के शेयर का उच्च स्तर 218.00 रुपये और निचला स्तर 72.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!