शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएफजीएल रीफ्रैक्टरीज (IFGL Refractories) के तिमाही और वार्षिक लाभ में गिरावट

आईएफजीएल रीफ्रैक्टरीज (IFGL Refractories) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में 5.97 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में कंपनी का लाभ घट कर 2.27 करोड़ रुपये रह गया है। साथ ही वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी को हुए 26.86 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में 18.56 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। इसके अलावा कंपनी की आमदनी में सालाना और तिमाही आधार पर गिरावट आयी है। कंपनी की आमदनी वित्त वर्ष 2014-15 और इसकी अंतिम तिमाही में क्रमश: 334.68 करोड़ रुपये और 87.25 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी तिमाही में घट कर 304.24 करोड़ रुपये और 68.25 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में कल शुक्रवार को आईएफजीएल रीफ्रैक्टरीज का शेयर 0.30 रुपये (0.29%) की बढ़त के साथ 102.20 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान यह 103.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 100.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। 52 हफ्तों की अवधि में आईएफजीएल रीफ्रैक्टरीज के शेयर का उच्च स्तर 145.40 रुपये और निचला स्तर 75.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!