शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस डिफेंस और इंजीनियरिंग (Reliance Defence and Engineering) को हुआ तिमाही आधार पर लाभ

रिलायंस डिफेंस और इंजीनियरिंग (Reliance Defence and Engineering) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 158.28 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 102.44 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

हालांकि वार्षिक आधार पर कंपनी के घाटे में बढ़त हुई है। कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 में 528.65 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष के अंत में कंपनी 341.14 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। इसके अलावा वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आमदनी 88.10% की बढ़त के साथ 94.73 करोड़ रुपये रही है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 50.54 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में रिलायंस डिफेंस का शेयर शुक्रवार को कमजोरी के साथ 65.00 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले 7 दिनों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 67.35 रुपये निचला स्तर 64.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!