शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

देना बैंक (Dena Bank) को 326.38 करोड़ रुपये का घाटा, शेयर में गिरावट

वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में देना बैंक को 326.38 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 55.82 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। बैंक को लगातार दूसरी तिमाही में घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में बैंक को 662.85 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आमदनी भी 2,907.70 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.86% घट कर 2853.35 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में बैंक को 935.32 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इस दौरान बैंक की कुल आय 1.06% घट कर 11,362.53 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले कारोबारी साल के अंत में बैंक की कुल आय 11,484.82 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में देना बैंक के शेयर शुक्रवार 30.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को हल्की गिरावट के साथ 30.60 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में बैंक के शेयर 1.15 रुपये या 3.75% की गिरावट के साथ 29.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख