शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) ने महाराष्ट्र में शुरू किया 660 मेगावाट थर्मल संयंत्र का परिचालन

बीएचईएल ने महाराष्ट्र में 660 मेगावाट सुपरक्रिटिकल थर्मल संयंत्र का परिचालन शुरू किया है।

यह संयंत्र महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शुरू किया गया है। कंपनी के एनटीपीसी से दो कोयला आधारित 660 मेगावाट थर्मल यूनिट का ठेका मिला है। जिसमें पहले यूनिट का परिचालन शुरू हो चुका है और दूसरे यूनिट का काम भी एडवांस स्टेज पर है। बीएसई में बीएचईएल के शेयर शुक्रवार 122.70 रुपये की तुलना में आज सोमवार को 123.70 रुपये की बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.40 बजे कंपनी के शेयर 1.55 रुपये या 1.26% की बढ़त के साथ 124.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!