शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनियन बैंक (Union Bank) का तिमाही लाभ 79.24% घटा

यूनियन बैंक का लाभ वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में 79.24% घट कर 92.12 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 443.77 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में बैंक की आय भी 5.61% घट कर 8,884.41 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष 2014-15 की आखिरी तिमाही में बैंक की आय 9,383.71 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष के अंत में बैंक का लाभ 1,781.64 करोड़ रुपये के मुकाबले 24.13% घट कर 1,351.60 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि वित्त वर्ष के अंत में बैंक की आमदनी 0.62% बढ़ कर 35,830.54 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले कारोबारी साल के अंत में बैंक की आय 35,606.96 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में यूनियन बैंक के शेयर शुक्रवार 115.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सोमवार को गिरावट के साथ 114.35 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.05 बजे बैंक के शेयर 5.35 रुपये या 4.61% की गिरावट के 110.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!