शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल मोगल गोएट्ज (Federal Mogul Goetz) को हुआ तिमाही लाभ और आय में भी बढ़त

फेडरल मोगल गोएट्ज (Federal Mogul Goetz) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 2.34 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 12.92 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

साथ ही कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 में 31.35 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में 40.35% की बढ़त के साथ 44 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आमदनी गिरावट के साथ 324.52 करोड़ रुपये रही है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 319.40 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में फेडरल मोगल गोएट्ज का शेयर शुक्रवार के 332.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को मजबूती के साथ 345.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 0.10 रुपये (0.03%) की मामूली गिरावट के साथ 332.80 रुपये पर चल रहा है। अभी तक के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 352.40 और निचला स्तर 330.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख