शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को मिली ड्रिलिंग परियोजना के लिए मंजूरी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को तमिलनाडु में ड्रिलिंग परियोजना के लिए पर्यावरणीय मंजूरी मिल गयी है।

केंद्र सरकार की ग्रीन कमेटी ने तमिलनाडु के तट पर बंगाल की खाड़ी में सीवाई-तीन-डी5 ब्लॉक में कंपनी की परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस क्षेत्र में हाइड्रोकार्बन के भंडार का पता लगाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज को खोज के लिए आठ अतिरिक्त कुओं की खुदाई की मंजूरी मिली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास पहले से इस ब्लॉक में संभावना का पता लगाने के लिए 11 कुओं की खुदाई का अधिकार है।
बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार के 978.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को मामूली बढ़त के साथ 978.25 रुपये पर खुला है। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 3.00 रुपये (0.31%) की मामूली गिरावट के साथ 975.00 रुपये पर चल रहा है। अभी तक के कारोबार के दौरान आज कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 982.05 और निचला स्तर 972.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख