शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चंबल फर्टिलाइजर (Chambal Fertilisers) का लाभ 27% घटा, आय 8.10% बढ़ी

चंबल फर्टिलाइजर ऐंड केमिकल्स का लाभ वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में 27% घट कर 216.08 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 294.61 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि इस अवधि में कंपनी की आय 9,737.74 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.10% बढ़ कर 10,527.32 करोड़ रुपये हो गयी है। स्टैंडअलोन आधार पर अंतिम तिमाही में कंपनी को 29.43 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले कारोबारी साल की अंतिम तिमाही में कंपनी को 103.57 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी की आमदनी 1,553.10 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,595.29 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में चंबल फर्टिलाइजर के शेयर आज सोमवार को हल्की बढ़त के साथ 66.60 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 67.60 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 66.15 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.40 बजे कंपनी के शेयर 0.60 रुपये या 0.91% की बढ़त के साथ 66.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख