शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रीकलाहस्ति पाइप्स (Srikalahasthi Pipes) करेगी संयंत्रों का विस्तार

खबरों के अनुसार श्रीकलाहस्ति पाइप्स (Srikalahasthi Pipes) ने अपने संयंत्रों के विस्तार और नये संयंत्रों के निर्माण के लिए प्रोजेक्ट शुरू किया है।

इस प्रोजेक्ट में कंपनी ने 150 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। हाल ही में कंपनी के निदेशक मंडल ने 9 एमवीए क्षमता के लौह मिश्र धातु की दो इकाइयों के लिए 55 करोड़ रुपये को मंजूरी दी है।
बीएसई में श्रीकलाहस्ति पाइप्स का शेयर शुक्रवार के 262.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को मामूली बढ़त के साथ 264.00 रुपये पर खुला है। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 2.70 रुपये (1.03%) की मामूली गिरावट के साथ 260.00 रुपये पर चल रहा है। अभी तक के कारोबार के दौरान आज कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 265.30 रुपये और निचला स्तर 259.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख