शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज (Videocon Industries) को 189.59 करोड़ रुपये का घाटा

वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज को वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में 189.59 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 10.46 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 3,090.14 करोड़ रुपये से 11.36% घट कर 2,774.78 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी बिक्री भी घट कर 2,768.07 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल कंपनी ने 3,079.27 करोड़ रुपये की बिक्री की थी। कंपनी का कुल खर्च भी 2,699.30 रुपये से 0.78% घट कर 2,678.12 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 104.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 105.95 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 99 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.11 बजे कंपनी के शेयर 2 रुपये या 1.93% की बढ़त के साथ 105.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख