शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिस्सेदारी बेचने की खबर से रेमंड (Raymond) का शेयर मजबूत

खबरों के अनुसार रेमंड अपने परिधान व्यवसाय में 20% हिस्सेदारी बेचने को लेकर केकेआर और ब्लैकस्टॉन के साथ बातचीत कर रही है।

भारत की सबसे बड़ी वूलन सूटिंग निर्माता कंपनी ने सिटी बैंक को इस सौदे के लिए निवेश बैंकर के रुप में नियुक्त किया है। इस खबर के आने से रेमंड के शेयर में 1.89% की मजबूती आयी है।
बीएसई में रेमंड का शेयर शुक्रवार के 466.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ 475.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयर में 8.80 रुपये (1.89%) की बढ़त के साथ 475.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। अभी तक के कारोबार के दौरान आज कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 484.25 रुपये और निचला स्तर 473.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!