शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Steel Authority of India) का पूँजीगत खर्च होगा 6,000 करोड़ रुपये

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Steel Authority of India) का वित्त वर्ष 2016-17 में पूँजीगत खर्च 6,000 करोड़ रुपये होगा।

वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी का कुल पूँजीगत खर्च 4,483 करोड़ रुपये था। कंपनी यह खर्च विभिन्न आधुनिकीकरण और विस्तार कार्यक्रमों पर करेगी।
बीएसई में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया का शेयर शुक्रवार के 41.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को मामूली गिरावट के साथ 41.60 रुपये पर खुला है। करीब सवा 1 बजे कंपनी के शेयर में 0.90 रुपये (2.16%) की गिरावट के साथ 40.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। अभी तक के कारोबार के दौरान आज कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 42.05 रुपये और निचला स्तर 40.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख