शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसआरएफ (SRF) करेगी अगले 4 सालों में 3,500 करोड़ रुपये का निवेश

एसआरएफ (SRF) अगले 4 सालों में 3,500 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है।

इसमें से 70% का निवेश तेजी से बढ़ रहे केमिकल व्यापार में बढ़ रही वैश्विक माँग को पूरा करने के लिए किया जायेगा। इसके अलावा 20% पैकेजिंग फिल्म व्यापार और 10% दूसरे व्यापारों में निवेश किया जायेगा।
बीएसई में एसआरएफ का शेयर शुक्रवार के 1,262.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को मजबूती के साथ 1,270.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयर में 6.80 रुपये (0.54%) की गिरावट के साथ 1,255.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। अभी तक के कारोबार के दौरान आज कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,285.40 रुपये और निचला स्तर 1,237.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख