शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिरामल इंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) का लाभ 88.93% बढ़ा, आय 29.30% बढ़ी

वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में पिरामल इंटरप्राइजेज का लाभ 88.93% बढ़ कर 180.24 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 95.4 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 1,370.95 करोड़ रुपये से 29.30% बढ़ कर 1,772.69 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 66.64% घट कर 950.60 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014-15 के अंत में कंपनी को 2,849.95 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कारोबारी साल के अंत में कंपनी की आय 27.44% बढ़ कर 6,852.35 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल कारोबाली साल के अंत में कंपनी की आय 5,376.80 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में पिरामल इंटरप्राइजेज के शेयर आज सोमवार को 1,266.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 1,297 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,261.15 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.42 बजे कंपनी के शेयर 1.10 रुपये या 0.09% की बढ़त के साथ 1,264.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!