शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों पर जी लर्न (ZEE Learn) के शेयर 15.71% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में जी लर्न का लाभ 103.67% बढ़ कर 7.76 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 3.81 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की कुल आय 41.68 करोड़ रुपये से 20.51% बढ़ कर 50.23 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 9.62 करोड़ रुपये से 56.54% बढ़ कर 15.06 करोड़ रुपये हो गया है। कारोबारी साल के अंत में कंपनी की आय 14.32% बढ़ कर 139 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी की आय 121.58 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में जी लर्न के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 29 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 33.60 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 28.75 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3 बजे कंपनी के शेयर 4.40 रुपये या 15.71% की शानदार बढ़त के साथ 32.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!