शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ताज जीवीके होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (Taj GVK Hotels & Resorts) को हुआ तिमाही और सालाना आधार पर लाभ

ताज जीवीके होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (Taj GVK Hotels & Resorts) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 0.37 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 के समान समय में 5.83 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इस बीच कंपनी की आय भी 68.62 करोड़ रुपये से बढ़ कर 77.27 करोड़ रुपये हो गयी। इसके अलावा कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 में 8.42 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष के अंत में कंपनी 19.7 करोड़ रुपये के घाटे में थी।
बीएसई में ताज जीवीके होटल्स का शेयर शुक्रवार के 77.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को मामूली बढ़त के साथ 79.90 रुपये पर खुला है। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 5.15 रुपये (6.68%) की बढ़त के साथ 82.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!