शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स (Gujarat Fluorochemicals) का लाभ घटा, आय बढ़ी

गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स का लाभ वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में 34.72% घट कर 232.63 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2014-15 की आखिरी तिमाही में कंपनी को लाभ 356.41 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की कुल आय 1,553.20 करोड़ रुपये से 53.51% बढ़ कर 2,384.36 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में तिमाही दर तिमाही 48.44% की वृद्धि हुयी है। कंपनी की बिक्री 15.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 23.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 667.10 करोड़ रुपये से घट कर 598.70 करोड़ रुपये हो गया है। कारोबारी साल के अंत में कंपनी की कुल आमदनी 5,340.81 करोड़ रुपये के मुकाबले 34.78% बढ़ कर 7,198.67 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स के शेयर आज सोमवार को 530 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 539.95 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 509.45 तक फिसला। कारोबार समाप्त होने पर कंपनी के शेयर 0.95 रुपये या 0.18% की बढ़त के साथ 524.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!