शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) के तिमाही लाभ में 12.26% की बढ़त, सालाना लाभ गिरा

इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 95.88 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 के समान समय में 12.26% की बढ़त के साथ 107.64 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

हालांकि इस बीच कंपनी की आय 916.79 करोड़ रुपये से घट कर 885.63 करोड़ रुपये रह गयी। इसके अलावा कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 में 4.91% की गिरावट के साथ 416.20 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष के अंत में कंपनी 437.73 करोड़ रुपये के लाभ में थी।
बीएसई में इंद्रप्रस्थ गैस का शेयर शुक्रवार के 567.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को मामूली बढ़त के साथ 573.10 रुपये पर खुला है। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 5.95 रुपये (1.05%) की बढ़त के साथ 573.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख