शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीआरएफ (TRF) की तिमाही आमदनी 51.71% बढ़ी

टीआरएफ (TRF) की आमदनी वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में 51.71% की बढ़त के साथ 262.51 करोड़ रही।

वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही में कंपनी की आमदनी 173.03 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 495.23 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 के समान समय में कंपनी को 16.19 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। साथ ही वार्षिक आधार पर कंपनी के घाटे में भी कमी हुई है। टीआरएफ को वित्त वर्ष 2014-15 में 87.35 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में 4.67 करोड़ रुपये रह गया है।
बीएसई में टीआरएफ का शेयर शुक्रवार के 293.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को मामूली बढ़त के साथ 295.10 रुपये पर खुला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 9.40 रुपये (3.21%) की गिरावट के साथ 283.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख