शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्रिगेड इंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) का तिमाही लाभ 20% बढ़ा

रियल्टी फर्म ब्रिगेड इंटरप्राइजेज का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में 20% बढ़ कर 41 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी को 34 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी कुल आय 23% बढ़ कर 485 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 394 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का लाभ 115 करोड़ रुपये से 28% बढ़ कर 147 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय भी 28% बढ़ कर 1,700 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी की आय 1,331 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में ब्रिगेड इंटरप्राइजेज के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ 153 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 155.70 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 151.30 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 10.55 बजे कंपनी के शेयर 152.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख