शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

न्यूट्राप्लस इंडिया (Nutraplus India) को सालाना आधार पर हुआ लाभ

न्यूट्राप्लस इंडिया (Nutraplus India) को वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 4.06 करोड़ के नुकसान के मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में 7.93 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

हालांकि कंपनी के तिमाही लाभ में हल्की गिरावट हुई है। कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में हुए 3.26 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 3.23 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इस बीच कंपनी की आमदनी भी 65.04 करोड़ रुपये से बढ़ कर 77.59 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में न्यूट्राप्लस इंडिया का शेयर सोमवार के 192.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ के साथ 195.90 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे यह 2.70 रुपये या 1.40% की गिरावट के साथ 189.90 रुपये पर चल रहा है। पिछले 7 दिनों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 199.80 रुपये और निचला स्तर 188.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!