शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) ने किया अमेरिकी कंपनी एक्जेक्ट्ली के साथ समझौता

विप्रो (Wipro) ने अमेरिकी कंपनी एक्जेक्ट्ली सॉल्यूशंस के साथ ग्राहकों के बिक्री प्रदर्शन और विकास को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए समझौता किया है।

इस समझौते के तहत इस क्षेत्र की ग्राहक संस्थाओं को बिक्री प्रदर्शन प्रबंधन समाधान ऑफर किये जायेंगे। बिक्री प्रदर्शन प्रबंधन समाधान के जरिये संस्थाओं के बिक्री लक्ष्य और उनके प्रदर्शन के बीच की दूरी कम किया जायेगा।
बीएसई में विप्रो का शेयर सोमवार के 540.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ के साथ 543.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 12 बजे यह 0.95 रुपये या 0.18% की गिरावट के साथ 540.00 रुपये पर चल रहा है। पिछले 7 दिनों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 545.00 रुपये और निचला स्तर 534.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख