शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) अलग करेगी हेल्थकेयर और वित्त सेवाओं के कारोबार, शेयर चढ़ा

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) ने अपने हेल्थकेयर और वित्त सेवाओं के कारोबारों को अलग-अलग करने का फैसला किया है।

कंपनी ने यह फैसला इन दो असंबंधित विभागों के विकास के लिए किया है। कंपनी के हेल्थकेयर व्यापार में अंतिम वित्त वर्ष में 14% की वद्धि हुई और इससे कंपनी को कुल 6,610 करोड़ की आमदनी हुई। साथ ही वित्त सेवाओं के कारोबार में भी 28% की वृद्धि हुई है। इसके बाद कंपनी के शेयर में लगभग 7% की बढ़त हुई है।
बीएसई में पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर सोमवार के 1,271.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को मजबूती के साथ 1,280.00 रुपये पर खुला और 1,386.75 रुपये के उच्च स्तर तक गया। करीब सवा 12 बजे यह 86.25 रुपये या 6.78% की बढ़त के साथ 1,358.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख