शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फाइजर (Pfizer) खरीदेगी अमेरिकी कंपनी एनाकोर फार्मास्यूटिकल्स

खबरों के अऩुसार फाइजर अमेरिकी कंपनी एनाकोर फार्मास्यूटिकल्स को कुल 520 करोड़ रुपये में खरीदेगी।

कंपनी यह सौदा एनाकोर फार्मास्यूटिकल्स के गैर स्टेरायडल सामयिक जेल के उपयोग के लिए कर रही है। इस जेल से एक्जिमा का उपचार किया जाता है। आज बीएसई में फाइजर का शेयर कारोबार के दौरान के लाल रेखा से ऊपर ही रहा है।
बीएसई में फाइजर का शेयर सोमवार के 1,783.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को मजबूती के साथ 1,798.00 रुपये पर खुला और 1,810.00 रुपये के उच्च स्तर तक गया। करीब सवा 1 बजे यह 11.05 रुपये या 0.62% की बढ़त के साथ 1,794.40 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 7 दिनों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,824.00 और निचला स्तर 1,750.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!