शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एम्बी इंडस्ट्रीज (Emmbi Industries) के तिमाही लाभ में 28.59% की बढ़त

एम्बी इंडस्ट्रीज (Emmbi Industries) का तिमाही लाभ में 28.59% की बढ़त के साथ वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में 3.70 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में कंपनी को 2.88 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इसके अलावा सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में कंपनी का लाभ 77.62% बढ़ कर 10.59 करोड़ रुपये हो गया, जो कि पिछले वर्ष 5.96 करोड़ रुपये था। इस बीच वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी की आमदनी में भी 12.83% की बढ़त हुई और यह 192.91 करोड़ रुपये से बढ़ कर 217.66 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में एम्बी इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को बिना बढ़त गिरावट के 108.60 रुपये पर खुला और 111.65 रुये उच्च स्तर तक गया। करीब 3 बजे कंपनी के शेयर में 6.70 रुपये या 6.17% की गिरावट के साथ 101.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। पिछले 7 दिनों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 112.65 रुपये और निचला स्तर 87.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख