शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रीराम अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर (Shree Ram Urban Infrastructure) का तिमाही घाटा बढ़ा

श्रीराम अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर (Shree Ram Urban Infrastructure) वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में 1.92 करोड़ रुपये के घाटे में रही।

वित्त वर्ष 2014-15 की समान अवधि में कंपनी को 0.89 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसके अलावा सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में कंपनी को 24.69 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि पिछले वर्ष कंपनी को 32.85 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस बीच वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी की आमदनी 88.75 करोड़ रुपये से बढ़ कर 104.21 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में श्रीराम अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर सोमवार के 60.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को बढ़त के साथ 60.00 रुपये पर खुला, जो कि कारोबार के दौरेन इसका उच्च स्तर भी रहा है। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 1.95 रुपये या 3.25% की बढ़त के साथ 61.95 रुपये पर सौदे हो रहे थे। पिछले 7 दिनों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 62.50 रुपये और निचला स्तर 50.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख