शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन मेटल्स ऐंड फेरो एलॉयज (Indian Metals & Ferro Alloys) को हुआ घाटा, शेयर कमजोर

इंडियन मेटल्स ऐंड फेरो एलॉयज (Indian Metals & Ferro Alloys) वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में 49.95 करोड़ रुपये के घाटे में रही।

वित्त वर्ष 2014-15 की समान अवधि में कंपनी को 13.15 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इसके अलावा सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में कंपनी को 54.76 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि पिछले वर्ष कंपनी को 11.98 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस बीच वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी की आमदनी 1,344.79 करोड़ रुपये से घट कर 1,211.30 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में इंडियन मेटल्स का शेयर सोमवार के 129.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को बढ़त के साथ 131.00 रुपये पर खुला और 134.80 रुपये के उच्च स्तर तक गया। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 5.70 रुपये या 4.39% की बढ़त के साथ 124.10 रुपये पर सौदे हो रहे थे। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 220.40 रुपये और निचला स्तर 101.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!