शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पीरामल एंटरप्राइजेज, पंजाब नेशनल बैंक, इन्फोसिस, टाटा कम्युनिकेशंस, मदरसन सूमी और वोल्टास

आज बुधवार के कारोबार में खबरों की वजह से जिन चुनिंदा शेयरों पर नजर रहेगी उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पीरामल एंटरप्राइजेज, पंजाब नेशनल बैंक, इन्फोसिस, टाटा कम्युनिकेशंस, मदरसन सूमी और वोल्टास शामिल हैं।


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने 5 सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक का अपने साथ विलय कर सकता है।
पीरामल एंटरप्राइजेज : खबरों के अनुसार अजय पिरामल अपनी सभी वित्त संस्थाओं और श्रीराम समूह की उन सभी संस्थाओं में जहाँ वह अकेले शेयरधारक हैं, का विलय करने की योजना बना रहे हैं।
पंजाब नेशनल बैंक : बैंक आज आपने तिमाही नतीजे घोषित करेगा।
इन्फोसिस : इन्फोसिस विश्व की सबसे बड़ी ई-लर्निंग फर्मों में से तीन उडेसिटी, कोर्सेरा और एडेक्स के साथ अपने कर्मियों को नयी आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस सिखाने के लिए साझेदारी कर रही है।
टाटा कम्युनिकेशंस : टाटा कम्युनिकेशंस आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर : कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में 180.68 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 196.78 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
वोल्टास : कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में 176.43 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 118.04 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
मदरसन सूमी : मदरसन सूमी को वित्त वर्ष 2014-15 की चौथी तिमाही में हुए 340.1 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही में 413.72 करोड़ रुपये का लाङ हुआ है।
जेके लक्ष्मी सीमेंट : जेके लक्ष्मी सीमेंट आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
श्रेई इन्फ्रा : कंपनी बीआरएनएल में 20% हिस्सेदारी 750-1,200 करोड़ रुपये में बेचने की योजना बना रही है। (शेयर मंथन, 18 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख