शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बालाजी टेलेफिल्म्स (Balaji Telefilms) के तिमाही लाभ में 17.19% की गिरावट, शेयर टूटा

बालाजी टेलेफिल्म्स (Balaji Telefilms) को वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में 17.19% की गिरावट के साथ 8.20 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसकी तुलना में कंपनी पिछले वर्ष की आखरी तिमाही में 9.61 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। इस अवधि में कंपनी की आय 6.78% गिर कर 55.73 करोड़ रुपये रह गयी, जो कि पिछले वित्त वर्ष की आखरी तिमाही में 59.51 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने अपनी आय में गिरावट का कारण अपने तीन धारावाहिकों का ऑफ एयर हो जाना बताया है। हालांकि सालाना आधार पर कंपनी के लाभ में 256% की जबरदस्त बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 12.27 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 में 43.67 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
बीएसई में बालाजी टेलेफिल्म्स का शेयर मंगलवार के 112.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को कमजोरी के साथ 104.90 रुपये पर खुला है। मंगलवार को कंपनी के शेयर में गिरावट का रुख रहा था। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यह 150.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 63.90 रुपये निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 18 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!