शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर (GlaxoSmithkline Consumer) का लाभ 8.18% घटा, शेयर में गिरावट

ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर का लाभ वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में 8.18% घट कर 180.68 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 196.78 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 1,275.02 करोड़ रुपये से 8.51% घट कर 1,166.40 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 17.65% बढ़ कर 686.61 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014-15 के अंत में कंपनी को 583.60 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी की आय 4,529.48 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.28% बढ़ कर 4,587.47 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में गैल्क्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर के शेयर आज बुधवार को गिरावट के साथ 5,899 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 9.54 बजे कंपनी के शेयर 260 रुपये या 4.27% की गिरावट के साथ 5,826 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन,18 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!