शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओसीएल इंडिया (OCL India) के तिमाही लाभ में 270.60% की जोरदार बढ़त, शेयर 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर

ओसीएल इंडिया (OCL India) को वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में 270.60% की जोरदार बढ़त के साथ 133.53 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसकी तुलना में कंपनी पिछले वर्ष की आखरी तिमाही में 36.03 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। इस अवधि में कंपनी की आय में 25.30% की बढ़त हुई। वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में कंपनी की आमदनी 666.25 करोड़ रुपये रही थी। इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में यह 834.82 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा सालाना आधार पर भी कंपनी के लाभ में 107.83% की जबरदस्त बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 113.69 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 में 236.29 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
बीएसई में ओसीएल इंडिया का शेयर मंगलवार के 525.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को मजबूती के साथ 597.00 रुपये पर खुला और 603.00 रुपये के उच्च स्तर तक गया, जो कि इसके पिछले 52 हफ्तों की अवधि का उच्च स्तर भी है। करीब सवा 10 बजे कंपनी का शेयर 68.65 रुपये या 13.06% की बढ़त के साथ 594.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख