शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमटी एडुकेयर (MT Educare) का तिमाही लाभ घटा, सालाना लाभ में बढ़त

एमटी एडुकेयर (MT Educare) को वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में 72.23% की गिरावट के साथ 1.38 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसकी तुलना में कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 4.97 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालांकि सालाना आधार पर कंपनी के लाभ में 4.91% की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 27.85 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में कंपनी का मुनाफा वित्त वर्ष 2015-16 में 29.22 करोड़ रुपये रहा। साथ ही वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी की आमदनी 162.79 करोड़ रुपये रही थी जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में बढ़ कर 203.87 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में एमटी एडुकेयर का शेयर मंगलवार के 190.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को गिरावट के साथ 181.70 रुपये पर खुला और 183.50 रुपये के उच्च स्तर तक गया। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 8.00 रुपये या 4.21% की गिरावट के साथ 182.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!