शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) करेगी तीन ऑनलाइन शिक्षा फर्मों के साथ समझौता

इन्फोसिस (Infosys) अपने 1,94,000 कर्मियों को आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस-पावर्ड टेक्नोलॉजी सिखाने के लिए विश्व की तीन बड़ी ऑनलाइन शिक्षा फर्मों के समझौता करेगी।

ये कंपनियाँ उडेसिटी, कोर्सेरा और एडेक्स हैं। इन्फोसिस ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब कंपनी अधिक महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम करने के लिए अपने वर्तमान प्रतिभा पूल को लगाने की योजना बना रही है।
बीएसई में इन्फोसिस का शेयर मंगलवार के 1,214.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को मामूली गिरावट के साथ 1,203.50 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसने दिन के 1,204.90 रुपये के उच्च स्तर को छुआ और यह 1,198.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 12.05 रुपये या 0.99% की मजबूती के साथ 1,202.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख