शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरिएंट पेपर (Orient Paper) ने वार्षिक रखरखाव के लिए बंद किया पेपर प्लांट

ओरिएंट पेपर ने पानी की कमी को देखते हुए अपने पेपर प्लांट को वार्षिक रखरखाव के लिए आज से बंद कर दिया है।

कंपनी ने बताया प्लांट को रखरखाव पूरा होने और पानी की स्थिति सामान्य होने पर वापस शुरू किया जायेगा। कंपनी ने इससे पहले जुलाई में प्लांट को बंद करने की योजना बनाई थी। बीएसई में ओरिएंट पेपर के शेयर आज बुधवार को 47.30 रुपये पर खुले। करोबार के दौरान यह 49.55 रुपये तक चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 47 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.32 बजे कंपनी के शेयर 1.60 रुपये या 3.38% की बढ़त के साथ 49 रुपये पर चल रहा है। इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 49.55 रुपये का रहा था। वहीं 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 22 रुपये था। (शेयर मंथन, 18 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख