शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) ने बाजार में उतारा नया पेय जल

मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) ने बीएसई को सूचना दी है कि कंपनी ने एक नया नारियल पानी का उत्पाद बाजार में उतारा है।

कंपनी ने इस नारियल पानी के उत्पाद को कोको सिप नाम से शुरू किया है। कंपनी ने बताया है कि वर्तमान में यह उत्पाद केवल भारतीय बाजार में उतारा गया है और इसकी पूर्ति भी केवल घरेलु भाजार में की जायेगी।
बीएसई में मनपसंद बेवरेजेज का शेयर मंगलवार के 538.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को बढ़त के साथ 542.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 557.75 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 537.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब पौने 1 बजे कंपनी का शेयर 4.00 रुपये या 0.74% की मजबूती के साथ 542.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!