शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉल्फिन ऑफशोर इंडस्ट्रीज (Dolphin Offshore Industries) को मिला 26.11 करोड़ रुपये का ठेका

डॉल्फिन ऑफशोर इंडस्ट्रीज (Dolphin Offshore Industries) को ओनएनजीसी से करीब 26.11 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका पानी के नीचे स्ट्रक्चरल मरम्मत के लिए मिला है, जिसकी अवधि 240 दिनों की है। इसके बाद कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में डॉल्फिन ऑफशोर इंडस्ट्रीज का शेयर मंगलवार के 94.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को बढ़त के साथ 97.80 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 100.10 रुपये और निचला स्तर 97.10 रुपये रहा। करीब सवा 3 बजे कंपनी का शेयर 3.90 रुपये या 4.13% की मजबूती के साथ 98.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!