शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) का लाभ 97.20% बढ़ा, शेयर में बढ़त

वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में जेएसडब्लू स्टील का लाभ 97.20% 372.19 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी को 188.73 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 10,785.35 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.20% घट कर 9,361.06 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी को 3,498.28 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी को 2166.48 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी की आमदनी 45,351.52 से 20.17% घट कर 36,202.44 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में जेएसडब्लू स्टील के शेयर आज बुधवार को 1,290 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,320 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 1,279.90 रुपये तक फिसला। अंत में यह 18.70 रुपये या 1.45% की बढ़त के साथ 1,310.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!