शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रभात डेरी (Prabhat Dairy) का तिमाही लाभ बढ़ा, सालाना लाभ में गिरावट

प्रभात डेरी (Prabhat Dairy) को वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में हुए 7.01 करोड़ के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में 8.16 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इस तरह कंपनी के लाभ में 16.40% की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में कंपनी का लाभ 24.52 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वर्ष के अंत में 25.98 करोड़ रुपय रहा था। इसके अलावा वित्त वर्ष 2015-16 के अंत तक प्रभात डेरी को 1,170.50 करोड़ रुपये की आय हुई, जो कि पिछले वित्त वर्ष के अंत में 10,03.36 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में बुधवार को प्रभात डेरी का शेयर 3.51% की गिरावट के साथ 99.00 रुपये पर बंद हुआ था। कल कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 100.40 रुपये और निचला स्तर 97.40 रुपये रहा था। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 167.50 रुपये और निचला स्तर 72.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!