शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डालमिया भारत (Dalmia Bharat) के तिमाही और सालाना लाभ में शानदार बढ़त

डालमिया भारत (Dalmia Bharat) को वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में हुए 0.88 करोड़ के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में बढ़त के साथ 31.64 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसके अलावा वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में कंपनी का लाभ 65.55 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वर्ष के अंत में 25.10 करोड़ रुपये रहा था। इसके अलावा वित्त वर्ष 2015-16 के अंत तक डालमिया भारत को 204.31 करोड़ रुपये की आय हुई, जो कि पिछले वित्त वर्ष के अंत में 175.30 करोड़ रुपये थी।

बीएसई में डालमिया भारत का शेयर बुधवार के 933.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 946.90 रुपये पर खुला। मजबूती के साथ खुलने के बावजूद इसमें शुरुआती कारोबार में ही भारी गिरावट आयी। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 53.50 रुपये या 5.73% की गिरावट के साथ 880.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!