शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स (Shaily Engineering Plastics) का सालाना मुनाफा 19.1% बढ़ा

शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स (Shaily Engineering Plastics) के सालाना मुनाफे में 19.1% की बढ़त हुई है।

वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी 15.49 करोड़ रुपये के लाभ में रही, जबकि पिछले वर्ष के अंत में कंपनी 13 करोड़ रुपये के लाभ में रही थी। हालांकि वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही शैली इंजीनियरिंग को 4.70 करोड़ का लाभ हुआ था, जिसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 के समान समय में कंपनी को 12.7% की गिरावट के साथ 4.10 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में शैली इंजीनियरिंग की आय 25.5% की बढ़त के साथ 225.53 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वित्त वर्ष के अंत में 179.70 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में शैली इंजीनियरिंग का शेयर बुधवार के 609.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को कमजोरी के साथ 585.00 रुपये पर खुला। करीब सवा 10 बजे कंपनी का शेयर 0.50 रुपये या 0.08% की मामूली गिरावट के साथ 608.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख