शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज ने वापस मंगायी अपनी दवा की 50,000 बोतलें

दवा कंपनी डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज कंपनी के बाचुपल्ली संयंत्र में तैयार ऑनडैन्सेट्रौन गोलियों की 50,000 से अधिक बोतलें वापस मंगा रही है।

कंपनी इन दवा की बोतलों को विफल दोष और विशिष्टता में गिरावट के कारण वापस मंगा रही है। आज बीएसई में डॉ रेड्डीज के शेयर में गिरावट का रुख है।
बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर बुधवार के 3,028.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ 3,032.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 6.70 रुपये या 0.22% की गिरावट के साथ 3,022.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में डॉ रेड्डीज के शेयर का उच्च 4,382.95 रुपये और निचला स्तर 2,750.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!