शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) को रुफिनामाइट दवा के लिए यूएसएफडीए से मिली मंजूरी

दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा को रुफिनामाइट दवा के लिए अमेरिकी खाद्य और औषधि (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है।

रुफिनामाइट दवा यूएसपी 200 एमजी और 400 एमजी ईसाइ आईएनसी के बैनजेल दवा 200एमजी और 400 एमजी दवाके बराबर है। बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर आज गुरुवार को बढ़त के साथ 855 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में यह शेयर 866 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 855 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11 बजे कंपनी के शेयर 13.25 रुपये या 1.56% की बढ़त के साथ 862.95 रुपये पर चल रहा है। 12 फरवरी को यह 671.50 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 1,261.95 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 19 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख