शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों पर जेके लक्ष्मी सीमेंट (JK Lakshmi Cement) के शेयर 5.80% उछले

जेके लक्ष्मी सीमेंट को वित्त वर्ष 2015-16 में 48.38 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

वित्त वर्ष 2014-15 की आखिरी तिमाही में कंपनी को 6.05 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आमदनी 595.94 करोड़ रुपये से 29.09% बढ़ कर 769.35 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का उत्पादन और बिक्री भी 42% बढ़ी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का उत्पादन और बिक्री 39% रहा था। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 95.60 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.28 करोड़ रुपये रहा है। हालाँकि कंपनी की कुल आय वित्त वर्ष के अंत में भी 2,335.26 करोड़ रुपये से 14.76% बढ़ कर 2,680.13 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी ने कल शाम बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों की घोषणा की थी। बीएसई में जेके लक्ष्मी सीमेंट के शेयर आज गुरुवार को बढ़त के साथ 353 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 368.80 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 353 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.26 बजे कंपनी के शेयर 19.90 रुपये या 5.80% की बढ़त के साथ 363 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख