शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्किपर (Skipper) का तिमाही लाभ 19.4% बढ़ा, आय में 4.7% की वृद्धि

वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में स्किपर का लाभ 19.4% बढ़ कर 36.12 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2014-15 की आखिरी तिमाही में कंपनी को 30.26 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी का लाभ पिछली तिमाही के मुकबाले 93.1% बढ़ा है। इस अवधि में कंपनी की आय 499.47 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.7% बढ़ कर 522.73 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की आमदनी तिमाही दर तिमाही 44.6% बढ़ी है। इस दौरान कंपनी का एबिटा 68.69 करोड़ रुपये से 6.9% बढ़ कर 73.41 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 6.7% बढ़ कर 95.13 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी को 89.17 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी की आय 15.1% बढ़ कर 1,462.35 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का ऑपरेटिंग एबिटा 16.1% बढ़ कर 201.11 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन 13.6% बढ़ कर 13.8% हो गया है। बीएसई में स्किपर के शेयर आज गुरुवार को 143.30 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 144.50 रुपये तक चढ़ा जबकी नीचे की ओर 140 रुपये तक गया। अपराह्न करीब 12.50 बजे कंपनी के शेयर 0.80 रुपये या 0.56% की बढ़त के साथ 140.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!