शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीपी बेचेगी कैस्ट्रोल इंडिया (Castrol India) में हिस्सेदारी

कैस्ट्रोल इंडिया (Castrol India) की संस्थापक कंपनी बीपी इसमें करीब 2,000 करोड़ मूल्य की हिस्सेदारी बेचेगी।

कैस्ट्रोल इंडिया यूके की कैस्ट्रोल लिमिटेड यूके की सहायक कंपनी है, जो कि बीपी ग्रुप का हिस्सा है। बीपी ग्रुप का पूर्वर्ती नाम ब्रिटिश पेट्रोलियम है, जो कि ब्रिटेन की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है।
बीएसई में कैस्ट्रोल इंडिया (Castrol India) का शेयर बुधवार के 385.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को गिरावट के साथ 373.00 रुपये पर खुला और 381.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 12.80 रुपये या 3.32% की गिरावट के साथ 372.45 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कैस्ट्रोल इंडिया के शेयर का उच्च स्तर 513.15 रुपये और निचला स्तर 360.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख