शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने बाजार में उतारी अब तक की सबसे सस्ती कार

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने 24.7 किलोमीटर प्रति लीटर वाली अपनी अब तक की सबसे सस्ती कार ऑल्टो 800 को बाजार में उतारा है।

कंपनी ने आकर्षक डिजाइन, फीचर्स और ईंधन दक्षता वाली इस कार की शुरुआती कीमत 2.49 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने कहा है कि सीएनजी मॉडल में ऑल्टो 800 का माइलेज 33.44 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है, जो कि पिछले मॉडल से काफी बेहतर है। ऑल्टो भारतीय कारों की बिक्री के मामले में इकलौता ऐसा उत्पाद है जिसकी 30 लाख इकाइयों की बिक्री दर्ज की गयी है। भारत में मारुति सुजुकी की कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 18-20% है। दो नये रंगों के अलावा इस नयी ऑल्टो 800 के फ्रंट फेस में नया ऐरो एज डिजाइन दिया गया है। साथ ही कार की लंबाई में भी 35 मिलीमीटर का इजाफा किया गया है।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर बुधवार के 3,914.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को गिरावट के साथ 3,900.00 रुपये पर खुला और 3,930.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.30 बजे कंपनी का शेयर 16.30 रुपये या 0.42% की बढ़त के साथ 3,930.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख